फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two gold chains snach, jwellary shop

तिजोरी में झपट्टा मार एक लाख के जेवर ले गए बदमाश

Fri, 25 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
two gold chains snach, jwellary shop
24एमएनपी-45-घिरोर में सीसीटीवी कैमरा में कैद बाइक सवार - फोटो : MAINPURI
घिरोर। कस्बा में घिरोर रोड स्थित एक सर्राफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने एक चांदी की हाय खरीदी। दुकानदार की नजर हटते ही तिजोरी में झपट्टा मारकर करीब एक लाख रुपये की दो सोने की चेन लेकर भाग गए। भाग रहे बदमाश पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी सचिन कुमार अग्रवाल सराफा व्यापारी हैं। घिरोर रोड पर गर्ग क्लॉथ एवं ज्वैलर्स की दुकान का संचालन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर सचिन के पिता कुमदेश दुकान पर बैठे हुए थे। तभी दो युवक वहां आए और चांदी की एक हाय खरीदी। दोनों मास्क लगाए हुए थे, दोनों ने एक सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा, जैसे ही कुमदेश पीछे मुड़े तभी एक बदमाश ने तिजोरी में झपट्टा मारा और सोने की दो चेन रखी थैली लेकर भाग निकले। कुमदेश के शोर मचाने पर जब तक लोग एकत्र हुए बदमाश पल्सर पर सवार होकर भाग निकले। कुछ दुकानदारों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पास ही लगे एक सीसीटीवी में दोनों बदमाश नजर आ रहे थे। पुलिस अब फुटेज में दिख रहे बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि लूट की वारदात नहीं हैं। पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed