फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two girl found missing gold ear rings in 50 tons of garbage in Agra

आगरा: गलती से कचरा वाहन में फेंक दिए सोने के आभूषण, दोनों बहनों ने 50 टन कूड़े से ढूढ़ निकाले

Wed, 20 Apr 2022 07:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 07:34 PM IST
सार

आगरा में किराये पर रहने वाली छात्रा ने सफाई के बाद अनजाने में कचरे के साथ सोने के कुंडल और लौंग फेंक दी थी। छात्रा की बहन कॉलेज गई थी, जब वह लौटी तो उसने आभूषण ढूढ़े तो जानकारी हुई। 

विज्ञापन
two girl found missing gold ear rings in 50 tons of garbage in Agra
कचरा वाहन के पास खड़ी छात्रा और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं मन में दृढ़ विश्वास हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। उसमें सफलता जरूर मिलती है। आगरा में दो बहनों ने ऐसा कर दिखाया। इन दोनों ने 50 टन कचरे से सोने के कुंडल और लौंग को ढूढ़ निकाला। सोने के आभूषण गलती से कचरा गाड़ी में फेंक दिए थे। जब इसका पता चला तो दोनों बहनों के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद केटीकरी गांव की रहने वाली बहनें रुचि और अनुष्का यादव नगला हवेली क्षेत्र स्थित एक मकान में किराये पर रहती हैं। रुचि बीएड और अनुष्का बीएससी की छात्रा है। रुचि ने मंगलवार की सुबह अपने कानों के सोने के कुंडल और लौंग को कागज की पुड़िया में लपेटकर बेड पर तकिया के नीचे रख दिया था। वह कॉलेज चली गई। 

विज्ञापन

अनजाने में कचरे के साथ फेंक दिए थे आभूषण 

रुचि के जाने के बाद अनुष्का ने कमरे की साफ-सफाई की। अनजाने में कूड़े के साथ आभूषण की पुड़िया को भी प्लास्टिक की थैली में डाल दिया। बाद में कूड़ा लेने आई नगर निगम की गाड़ी में पॉलीथिन डाल दी। रुचि जब कॉलेज से वापस आई, तो अपनी आभूषण ढूंढने लगी। इस पर अनुष्का ने कागज की पुड़िया को कूड़े में फेंकने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे पता चला कि पुड़िया में सोने के कुंडल और लौंग थी, तो उसके होश उड़ गए। दोनों बहनें उस कचरा वाहन को ढूढ़ने लगीं। पड़ोसियों की मदद से कचरा वाहन का पता लगाया। दोनों ने मिलकर डंपिंग यार्ड में करीब 50 टन कचरा खंगाला। छह घंटे की मशक्कत के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें खोए आभूषण मिल गए। इसके दोनों बहनों के चेहरों पर खुशी लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed