फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two friends drowning in sea odisha family in deep sorrow goes for army recruitment

सेना में भर्ती देखने गए युवक ओडिशा के समुद्र में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 17 Oct 2019 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
two friends drowning in sea odisha family in deep sorrow goes for army recruitment
सांकेतिक तस्वीर
सेना भर्ती में भाग लेने के लिए ओडिशा गए खेरागढ़ के दो युवा हादसे का शिकार हो गए। समुद्र में डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के शव गांव में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाम, सैनिक को शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन


आगरा जनपद के खेरागढ़ के गांव चीत और सोन के नवयुवक सेना भर्ती में शामिल होने 12 अक्तूबर को गए थे। इनमें गांव सोन का रविंद्र उर्फ अनिल सिकरवार, आशु, सुनील, विजय पाल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी के इस गांव में ऐसा 'खौफ', करवा चौथ पर व्रत तो दूर, इस दिन श्रृंगार तक नहीं करती हैं महिलाएं

सेना की शारीरिक परीक्षा के बाद मंगलवार शाम को वह समुद्र किनारे गए थे। दोस्त समुद्र में नहाने लगे। उन्होंने कई फोटो भी खींचे। आशु और सुनील बाहर आ गए, जबकि रविंद्र और विजयपाल पानी में डूब गए। 
 

बाहर आए दोस्तों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, दोनों को बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि पुलसि को दोनों के शव बरामद हो गए। 

हादसे में मृतक रविंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई वीरेंद्र सेना में हैं। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। युवकों के शव गांव में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed