फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends drowned in Yamuna river during idol immersion in agra

Agra News: एक दोस्त को बचाने के लिए बढ़ाया हाथ, दूसरा भी डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 06 Oct 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

पुलिस ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। आज सुबह से फिर गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two friends drowned in Yamuna river during idol immersion in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी के थाना न्यू आगरा के गांव मऊ के पास बुधवार को यमुना में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए दो युवक डूब गए। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगला बूढ़ी के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। विसर्जन के लिए क्षेत्र के लोग आनंदी भैरों स्थित घाट पर पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के रविंद्र (19) और विमल (21) भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घाट से आगे जंगल की तरफ चले गए। यहां पर पीपों का पुल भी बना है। परिजन ने बताया कि रविंद्र किनारे पर खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। विमल ने हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बह गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। काफी देर बाद गोताखोर आए। उन्होंने तलाश की, लेकिन रविंद्र और विमल का पता नहीं चल सका। विमल के बड़े भाई रवि ने बताया कि पिता श्याम सिंह मजदूरी करते हैं। विमल फर्नीचर का काम करता था। रविंद्र के पिता भी मजदूरी करते हैं। रविंद्र 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हुए हादसे

दो युवक नदी में डूबे

सैंया। मलपुरा थानाक्षेत्र के गांव भोगलपुरा से कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए बरेठा स्थित पार्वती नदी किनारे पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान दो युवक अचानक नदी के तेज बहाव में डूबने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने हरि (24) पुत्र अशोक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजन में शोक की लहर दौड़ गई। 

गोताखोरों को नहीं मिला डूबा किशोर 

रुनकता। अकबरा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उनका बेटा शिवा (17) दोस्तों के साथ देवी मां की प्रतिमा को लेकर गांव के करीब ही यमुना नदी किनारे विसर्जन करने गया था। सुबह करीब 9 बजे विसर्जन के दौरान वह वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। दोस्तों व मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली लेकिन शाम तक उसका कुछ पत नहीं चल सका। शिवा की मां की मौत हो चुकी है, वह पिता के साथ मजदूरी करता था। 

चंबल नदी में युवक डूबा      

पिनाहट। महुआ थाना के गांव करसड़ा निवासी शैलेंद्र सिंह (31) पुत्र अमर सिंह नरवरिया मूर्ति के विसर्जन के लिए चंबल नदी के रायपुर घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करते समय नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास के लोगों और गोताखोरों ने बहुत तलाश की लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। नदी किनारे परिजन भी परेशान रहे। पुलिस का कहना है कि सुबह एनडीआरएफ टीम की मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed