{"_id":"65644b36e9bc2517930234a3","slug":"two-friends-died-while-condition-of-one-is-critical-in-agra-when-their-car-collided-with-pillar-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई... दो दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक; शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई... दो दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक; शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे
Mon, 27 Nov 2023 01:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:24 PM IST
सार
आगरा में तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक है। शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की तड़के तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौजूद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा हरिपर्वत थाना क्षेत्र के एसएन इमरजेंसी के सामने तड़के करीब 4.30 बजे हुआ। कारोबारी पुत्र और विधि छात्र समेत तीन युवक ताजगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह से शामिल होने के लिए गए थे। वहां से तड़के पहर वापस घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा मामला: पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने मुंह की खाई... अब डीएम के खिलाफ अवमानना याचिका
विज्ञापन
हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि हादसा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है।