{"_id":"5b82d8c442c79246547c508d","slug":"two-friends-die-from-car-collision-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर जा रहे थे घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त नोएडा से भरतपुर जा रहे थे। फरीदाबाद की फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार को महोवा के गांव ननवारा निवासी ज्ञानचंद (35) पुत्र रामा अहिरवाल रक्षाबंधन पर अपने दोस्त वीरेंद्र (32) पुत्र निरंजन सिंह के घर भरतपुर के कुम्हेर जा रहा था। एक्सप्रेसवे होकर नोएडा से बाइक से चले दोनों दोस्त राया कट के पास माइल स्टोन 108 पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची राया और टोल चौकी ने गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हुई है। बाइक सवार दोनों दोस्त भरतपुर के कुम्हेर जा रहे थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।