{"_id":"69dd1f21e3d88f12e40c2fc9","slug":"two-friends-die-after-bike-riders-fall-from-flyover-after-collision-with-car-in-agra-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, उछलकर फ्लाईओवर से गिरे; दो दोस्तों की दर्दनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, उछलकर फ्लाईओवर से गिरे; दो दोस्तों की दर्दनाक माैत
Mon, 13 Apr 2026 10:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:21 PM IST
सार
बाइक सवार दोनों युवक उछलकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराए फिर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड की सड़क गिर गए। करीब पेट्रोल पंप होने से कर्मचारी पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी। दोनों युवकों की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नेशनल हाईवे के शाहदरा फ्लाईओवर पर रविवार रात भीषण हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की माैत हो गई। वे बीटेक किए थे। दोनों ट्रांस यमुना काॅलोनी की तरफ से छलेसर जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। दोनों दोस्त बाइक से 10 फीट तक उछलने के बाद फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराए और 40 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने कार सवार को पकड़कर ट्रांस यमुना पुलिस को सौंप दिया।
छलेसर, एत्मादपुर निवासी जितेंद्र शर्मा प्राॅपर्टी डीलर हैं। पिता ने बताया कि बेटा अभिषेक (22) बीटेक किए था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उनके साथ काम कर रहा था। रविवार सुबह 11 बजे घर से निकला था। अभिषेक के दोस्त तनु की गाड़ी की टक्कर हो गई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था। अभिषेक मंडी समिति पुलिस चाैकी गया था। रात करीब 11 बजे बाइक से घर लाैटते समय उसके साथ जयपुर के गांव चोरू थाना भागी निवासी सतवीर (25) भी था। दोनों शाहदरा फ्लाईओवर से होते हुए आ रहे थे।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीछे से हुंडई की औरा कार तेज गति से आई। कार ने ओवरटेक किया। उसने अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराए फिर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड की सड़क गिर गए। करीब पेट्रोल पंप होने से कर्मचारी पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दाैरान सतवीर की भी माैत हो गई। इनकी बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई थी। डीसीपी ने बताया कि लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। चालक फिरोजाबाद जा रहा था।
पिता की कॉल आई तब दी हादसे की जानकारी
अभिषेक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर सतवीर के परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि बेटा सतवीर सुबह 8 बजे घर से निकला था। उसे आगरा में किसी परिचित की शादी समारोह में शामिल होना था। वह अभिषेक को नहीं जानते थे। दोनों ने बीटेक किया था। परिजन का अनुमान है कि तब से ही दोनों की दोस्ती है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी के लिए दोनों युवकों के पास पहचान का कुछ नहीं मिला। उनके मोबाइल देखे गए मगर उनमें लॉक लगा था। इस पर दोनों के सिम निकाल कर उन्हें दूसरे मोबाइल में लगाकर पुलिस ने चालू किया। अभिषेक के पिता की कॉल आई। उन्होंने बेटे के बारे में पूछा, तब पुलिस ने घटना की जानकारी दी। वह सतवीर को नहीं जानते थे। उसके भी नंबर से परिजन को जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें-UP: 20 माह में रकम दोगुनी, एप पर भी दिखा मुनाफा, युवक ने गंवा दिए 12 लाख; आगरा में ठगी का चाैंकाने वाला मामला
ये भी पढ़ें-UP: 20 माह में रकम दोगुनी, एप पर भी दिखा मुनाफा, युवक ने गंवा दिए 12 लाख; आगरा में ठगी का चाैंकाने वाला मामला