{"_id":"5e5cf97a8ebc3ec9871b059a","slug":"two-friend-dies-in-accident-on-the-lucknow-agra-expressway-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : Social
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
मूलरूप से गांव पढ़री, थाना टडियावा, जिला हरदोई (हाल निवासी गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-37) निवासी इंद्रजीत (22) पुत्र संतोष कुमार और उसका दोस्त देवारी कनौजिया (24) पुत्र रामकुमार बाइक से उन्नाव जा रहे थे।
देवारी उन्नाव के ग्राम बेहटा कछ का रहने वाला था। उसके भांजे की शादी समारोह में दोनों दोस्त शामिल होने जा रहे थे। नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर नगला जवाहर की पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Trending Videos
हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात गस्ती दल और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों के पास मिले मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ से शिनाख्त हुई।
पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है।
पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है।