फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two elderly women killed due to roof collapses during rain in etah

एटा में बारिश का कहर: जलसेर और अवागढ़ में छत गिरी, दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, दो बच्चे घायल

Sat, 08 Oct 2022 07:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

एटा में बारिश ने कहर बरपाया है। जलेसर और अवागढ़ में मकानों की छत गिरने से हुए हादसों में दो महिलाओं की जान चली गई। दो बच्चे भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two elderly women killed due to roof collapses during rain in etah
जलेसर में मकान की छत का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में शुक्रवार से रुक-रुककर हो रही बारिश आफत बन गई है। शनिवार सुबह जलेसर के मोहल्ले गोलाकुआं में बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। इसमें दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। अवागढ़ में भी हादसा हुआ है। यहां दोपहर को एक मकान की छत गिर गई। जिससे घायल हुई वृद्धा की उपचार के दौरान एटा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। निधौली कलां में भी मकान की छत गिर गई। इस घटना में यहां रहने वाली वृद्धा बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन

 
शनिवार सुबह जलेसर कस्बे के मोहल्ला गोलाकुआं निवासी सोमोती देवी सुबह कमरे में बैठी चाय पी रही थीं। उनकी नातिन राशि व नाती गोलू भी बैठे थे। इस दौरान छत भरभराकर गिर पड़ी। इसमें तीनों दब गए। चीख-पुकार पर पड़ोस के लोग आ गए। तीनों को बाहर निकाला गया। सोमोती देवी की मौके पर मौत हो गई। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कोतवाली के निरीक्षक जगदीश चंद्र पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

अवागढ़ में भी एक वृद्धा की मौत 

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूरगड्डा में दोपहर को एक मकान की छत गिर गई। इसमें 80 वर्षीय विट्ठा देवी दबकर घायल हो गईं। उन्हें पीएचसी अवागढ़ लेकर परिजन पहुंचे, यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर जलेसर से तहसीलदार वंशिका सिंह मौके पर जा पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निधौली कलां के ढूंढरी बड़ागांव में शनिवार सुबह एक मकान की छत गिर गई। इसमें वृद्धा सुशीला देवी (68) बाल-बाल बच गईं। ग्रामीण छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सुशीला देवी गरीब हैं। किसी प्रकार से गुजर बसर कर रही हैं। 

8126621530 नंबर पर दें हानि की सूचना 

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की ओर से अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशु हानि, संपत्ति हानि अथवा अन्य कोई घटना के संबंध सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम (दैवीय आपदा) बनाया गया है। जिसका नंबर 05742-234320, 234327 एवं मोबाइल नंबर 8126621530 है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बरसात से हुई किसी भी आपदा राहत सहायता के लिए निर्धारित नंबरों पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों की शासन की मंशानुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed