फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two doctors of heart and orthopedics clashed in SN, chased with sticks

Agra: एसएन में भिड़े हृदय और हड्डी रोग के दो डॉक्टर, डंडा लेकर दौड़ाया; मचा रहा हंगामा

Mon, 19 Feb 2024 08:28 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 19 Feb 2024 08:28 AM IST
सार

एसएन के दो डॉक्टर के बीच प्राचार्य कार्यालय में घंटेभर विवाद चला। डंडा लेकर दौड़ाने पर अधिकारियों ने स्थिति संभाली और मामला शांत कराया।
 

विज्ञापन
Two doctors of heart and orthopedics clashed in SN, chased with sticks
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में हृदय रोग और हड्डी रोग के दो चिकित्सक भिड़ गए। घंटेभर तक दोनों में गहमागहमी हुई। डंडा लेकर दौड़ाने पर अधिकारियों ने स्थिति संभाली और मामला शांत कराया। अभद्रता से खिन्न हृदय रोग विशेषज्ञ के इस्तीफा देने की चर्चा रही।
विज्ञापन


मामला दो दिन पहले का है। हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक ने हृदय रोग के चिकित्सक को एक परिचित मरीज देखने के लिए कहा था। उनका आरोप था कि कहने के बावजूद भी हृदय रोग विशेषज्ञ ने मरीज को नहीं देखा। इस पर उनको प्राचार्य कार्यालय बुलाया गया। यहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि उन्होंने मरीज को देखा है, संबंधित मरीज ने न देखे जाने की गलत जानकारी दी है। इस पर बात बढ़ गई और विवाद होने लगा। अचानक वरिष्ठ चिकित्सक ने गार्ड का डंडा छीनकर मारने के लिए दौड़ाया लेकिन इससे पहले अधिकारी और अन्य चिकित्सकों ने उन्हें रोक लिया। घंटे भर तक विवाद चला।
विज्ञापन


वरिष्ठ की अभद्रता से व्यथित के इस्तीफा देने की भी चर्चा है और वे छुट्टी पर भी चले गए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि गलतफहमी से दो चिकित्सकों में विवाद हो गया था। दोनों को शांत करा दिया है। चिकित्सक निजी वजहों से छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed