फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two died after car accident in kasganj

तेज रफ्तार कार का हुआ ये हाल, कैसे बचती दो लोगों की जान

Sat, 29 Jul 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गंजडुंडवारा (कासगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला गंजडुंडवारा (कासगंज) Updated Sat, 29 Jul 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
two died after car accident in kasganj
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के गंजडुंडवारा में शुक्रवार की देर रात्रि अनियंत्रित जायलो कार खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। घायलों का इलाज अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 
विज्ञापन


दुर्घटना शुक्रवार की देर रात्रि क्षेत्र के बहोरनपुर गांव के पास हुई। जायलो कार बहोरनपुर गांव से ही गंजडुडवारा आ रही थी। रात्रि के समय गांव में सुनील कुमार के नवजात शिशु का नामकरण संस्कार समारोह था। इस कार्यक्रम में कैटरिंग का कार्य करने वाले गंजडुडवारा के कारीगर गए हुए थे। बहोरनपुर से इन कारीगरों को गंजडुडवारा वापस भेजा गया था। 
विज्ञापन


कार की तेज गति होने के कारण अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पहले नहर की पुलिया से टकराई और इसके बाद खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान कार में सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। बहोरनपुर गांव में भी सूचना दी गई। लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में दिनेश शर्मा (33) पुत्र रामकुंवर शर्मा निवासी सुदामापुरी उनकी मां शांति देवी (55) एवं पुष्पा (55) पत्नी सत्यप्रकाश, कार के चालक आशू निवासी श्रीनगर कॉलोनी आगरा एवं विनोद कुमार पुत्र रामौतार निवासी ग्राम बहोरन पुर को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। 


चालक आशू और कैटरिंग के मुख्य कारीगर दिनेश शर्मा को गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। चालक आशू को आगरा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनेश शर्मा को जिला चिकित्सालय में चिकित्सा के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed