फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two died after bike accident in firozabad

बाइक पर कभी न करें ऐसी सवारी, फिरोजाबाद में मामा-भांजी की चली गई जान

Thu, 30 Nov 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Nov 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
two died after bike accident in firozabad
Bike Accident - फोटो : डेमो ‌प‌िक
फिरोजाबाद में नसीरपुर से शिकोहाबाद के लिए एक बाइक पर जा रहे 5 लोग हादसे का शिकार हो गए। एक वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि फर्रुखाबाद के गली गुमना निवासी लक्ष्मन अपने दोस्त अभी गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद के साथ बाइक से शिकोहाबाद आ रहे थे। उसी बाइक पर लक्ष्मन की बहन जीतू निवासी नसीरपुर, जीतू की बेटी विद्या और सौम्या भी थीं।
विज्ञापन


पांच लोगों को बैठा कर ये बाइक लक्ष्मन चला रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग गिरकर गंभी रूप से घायल हो गए। हादसे में लक्ष्मन और उसकी भांजी सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विद्या, जीतू और अभी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवारों ने हेल्मेट भी नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पर परिवारीजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed