फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Death And 16 New Cases Of Covid Reported In Mathura

मथुरा में कोरोना: संक्रमण से लेखपाल समेत दो की मौत, 16 नए पॉजिटिव केस मिले

Tue, 01 Jun 2021 12:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:56 AM IST
सार

मथुरा में कोरोना संक्रमण से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब संक्रमण से मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20191 हो गई है। एक्टिव केस 391 हैं। 

विज्ञापन
Two Death And 16 New Cases Of Covid Reported In Mathura
कोरोना वायरस : जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र में सोमवार को कोरोना संक्रमित लेखपाल की मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते तहसील लेखपाल संघ में शोक की लहर है। पाली डूंगरा में तैनात लेखपाल (50) 29 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के बाद बीमार हो गए थे। 15 मई को उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना बताया गया। ऑक्सीजन लेवल भी कम गया। 

विज्ञापन


उनका उपचार रामकिशन मिशन वृंदावन में चल रहा था। इधर, मांट क्षेत्र निवासी एक महिला ने केएम मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके अलावा सोमवार को जनपद में 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कृष्णा आर्चिड, सीएचसी मांट, संत कॉलोनी वृंदावन, रांची बांगर, धौली प्याऊ, कृष्णापुरम, नवादा, बरौत मांट, काशीराम कॉलोनी और गोवर्धन रोड पर कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 
विज्ञापन


मई में तेजी से फैला संक्रमण, मौत भी अधिक हुईं
कोरोना की दूसरी लहर ने मई माह में कहर बरपाया। इस महीने जहां पॉजिटिव केसों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं मृतकों की संख्या भी 100 के करीब पहुंची। मई में कुल 6272 पॉजिटिव केस मिले, जबकि 94 लोगों ने जान गंवाई। मई के पहले दिन 295 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला बढ़ता गया। मई के दूसरे दिन 564 नए केस मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लगातार केस कम होते गए। 19 मई को 98 केस मिले। जबकि सबसे कम केस 25 मई को 16 आए। इसके बाद आंकड़ा 21 से 16 पॉजिटिव केस प्रतिदिन के हिसाब से मिले। इधर, मृतकों की संख्या भी मई में सर्वाधिक रही। मई में 94 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई। सबसे अधिक पांच पांच मौतें एक, दो, छ:, 13, 14 को हुईं, जबकि 26 मई को एक भी संक्रमित की मौत ना होना राहत भरा रहा।

मई में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक
जनपद में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस ने भी मई माह में दस्तक दे ही दी। ब्लैक फंगस के दो केस 12 मई को आए, जबकि 13 मई को राया में एक केस मिला। मई माह में ब्लैक फंगस के कुल 11 केस के साथ तीन लोगों की मौत भी हो गई। 

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभागय हर दिन लगभग पांच हजार लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच करा रहा है। राहत की बात है कि अब लगातार पॉजिटिव केस कम हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed