फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two dead after taken wine

शमसबाद में शराब पीने से दो की मौत

Sat, 27 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 27 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two dead after taken wine
कस्बे के गांव गढ़ी खांडेराव में देसी शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो
विज्ञापन
गई, जबकि तीन की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवारीजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। पार्टी में शामिल दो लोगों ने आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
एसपीआर (पूर्वी) का कहना है कि दो ग्रामीणों की मौत जहरीली शराब से होने की पुष्टि नहीं हुई है। दावत के बाद हालत बिगड़ी है। जांच की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गढ़ी खांडेराव निवासी गोरेलाल (40) गांव के बाहर स्थित मुर्गी फार्म पर चौकीदारी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात को गोरेलाल ने फार्म पर दारू और मुर्गे की पार्टी आयोजित की थी। इसमें गांव के सिद्धार्थ (40), मवासीलाल, सौदान सिंह और हरिनाथ को बुलाया था।
बताते हैं कि यहां इन लोगों ने देसी शराब का सेवन किया और चिकन खाया। इसके बाद सभी लोग फार्म में ही सो गए। जब शुक्रवार सुबह तक घर नहीं लौटे तो उनके घरवाले उन्हें बेहोशी की हालत में ही उठाकर घर ले आए। शुक्रवार की शाम छह बजे सभी की हालत बिगड़ने लगी। वह उल्टी करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। रात तकरीबन नौ बजे गोरेलाल और सिद्धार्थ की मौत हो गई। ग्रामीण दोनों के शव गांव लेकर आ गए। सिद्धार्थ के घरवालों ने शराब के जहरीली के चलते मौत होने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि जहरीली शराब का सेवन करने से ही उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात थाना पुलिस गांव में पहुंची गई थी।   एसपीआरए पूर्वी केपी यादव का कहना है कि दो लोगों की दावत खाने के बाद मौत हुई है। जहर शराब में था या खाने में कोई विषाक्त पदार्थ था. इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed