{"_id":"697a3bc2ec5de93c200c3d14","slug":"two-criminals-arrested-after-31-hours-of-theft-from-temples-agra-news-c-421-1-sagr1004-368-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंदिरों से चोरी 31 घंटों संग दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंदिरों से चोरी 31 घंटों संग दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बाह में मंदिर से चोरी घंटाें को बेचने जा रहे दो बदमाश ऑटो एवं चोरी के माल समेत गिरफ्तार
-ऑटो से घंटों को बेचने जा रहे थे, चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में हुए थे कैद, पुलिस को दो साथियों की तलाश
बाह। कुतझरा (सिधावली) के काली माता मंदिर में 17 जनवरी को घंटे और श्रंगार का सामान चोरी करते हुए दो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। मंगलवार की रात बाह पुलिस ने चैकिंग में ऑटो समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर मंदिराें से घंटे चोरी होने की वारदातों का खुलासा कर दिया। 17 जनवरी को कुतझरा (सिधावली) के काली माता मंदिर से घंटा और श्रंगार का सामान चोरी करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। पुजारी परशुराम ने बाह थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर छदामी मठ के पास चैकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक ऑटो को रोका तो उसमें सवार दो लोगों ने भागने का प्रयास किया। दोनों को पकड़कर पूछताछ की, तो उन्होंने खुद को खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव के शैलेंद्र उर्फ टूटा उर्फ भूरी उर्फ नंदकिशोर उर्फ संतोष एवं बाह के डेरक गांव का मनोज बताए। ऑटो में पीतल के 31 घंटे, आरी, भाला, सब्बल रखे मिले। पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को बताया उन्होंने काली माता मंदिर समेत और भी मंदिरों से भगतनपुरा के राजेश, नाहर सिंह साथ मिल कर चोरी किए थे। एक घंटा 1800 रुपये में बेच दिया था। मंदिरों के ताले तोड़ कर, सांकर को काट कर घंटे चोरी करते थे। ऑटो से वारदात को अंजाम देकर चोरी का माल खपाने के लिए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वारदातों में शामिल अभियुक्तों के दोनों साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।