फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two cows were shot in the leg in a police encounter, arrested

गोकशों से हुई गंजडुंडवारा पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गोकश गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गढ़का के पास जंगल में गोकशी करने वालों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई।घायल गोकशों में एक को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two cows were shot in the leg in a police encounter, arrested

विस्तार

कासगंज। गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गढ़का के पास जंगल में गोकशी करने वालों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जबकि उनका एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। घायल गोकशों में एक को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इनके कब्जे से सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस, दो तमंचा, कारतूस, छुरा, कुल्हाड़ी, तराजू, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात पुलिस टीम गढ़का के पास जंगल में पहुंच गई। जहां गोकशी करने वाले हासिम, इरफान निवासी गढ़का की पुलिस ने घेराबंदी की। गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों गोकशों के दाहिने पैर में गोली लगी और गोली लगने पर दोनों आरोपी लहूलुहान होकर गिर गए। पूछताछ में अपने नाम हासिम और इरफान बताए। तीसरा बदमाश इस दौरान भागने में सफल हो गया। फरार गोकश इमरान भी गढ़का का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों गोकशों को चिकित्सालय ले जाया गया जहां से हासिम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि इरफान के उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed