UP News: एटा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत। दोनों भाई बाइक से नामकरण संस्कार में दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी जगदीश ने बताया कि 22 वर्षीय महेश व 16 वर्षीय अनिल अपनी बुआ शारदा देवी के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए कासगंज जनपद के गांव नगला ताल बुधवार को गए थे। वहां से रात में ही करीब दो बजे दोनों अपने गांव आने के लिए निकल आए।
वाहन का इंतजार कर रहे थे दोनों
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला माधव के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान करीब 3:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।इसी गांव के रहने वाले नरसिंह पाल ने दोनों की पहचान की। इसके बाद परिजन को खबर की गई। सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि परिजन द्वारा तहरीर दी गई है। उसमें सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना बताया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रात में ही चल दिए थे दोनों भाई
गांव गुलाबपुर निवासी चचेरे भाइयों की मौत से दोनों के परिवार सहित गांव में भी मातम छा गया। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत में धान की पौध लगाई जानी थी। इसी के चलते दोनों भाई बुधवार की रात में ही रिश्तेदारी में से घर के लिए निकल आए थे।
पोस्टमार्टम हाउस पर गुलाबपुर निवासी जगदीश ने बताया कि भतीजे महेश व अनिल बुधवार को कासगंज में अपनी बुआ के घर गए थे। वहां रात में दावत हुई थी। दोनों को काफी रोका गया था। बुआ का कहना था कि सुबह होते ही निकल जाना, लेकिन वह दोनों नहीं माने।