{"_id":"62f16aa73503790ac8300114","slug":"two-cousins-drowned-in-yamuna-river-in-bateshwar-one-saved-agra-news-agr5428845132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: उफान मारती यमुना में दो भाइयों ने लगा दी छलांग, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: उफान मारती यमुना में दो भाइयों ने लगा दी छलांग, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Tue, 09 Aug 2022 07:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:32 AM IST
सार
इटावा के रहने वाले दोनों चचरे भाई यमुना में स्नान करने के लिए कूदे थे, लेकिन तेज बहाव के चलते डूब गए।
विज्ञापन
धौलपुर में बच्चे डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की तहसील बाह के बटेश्वर घाट पर उफनाई यमुना नदी में सोमवार की दोपहर स्नान करने के दौरान मीरपुर पठिया (इटावा) के दो चचेरे भाई बह गए। स्थानीय गोताखोरों ने एक को बचा लिया। लापता इंटर के छात्र की तलाश की जा रही है।
उफनाई यमुना नदी में घाट से छलांग लगा रहे युवकों को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा गया। सोमवार को अनदेखी की लापरवाही भारी पड़ गई। परिजनों के साथ मीरपुर पठिया (इटावा) के रहने वाले अतुल (21) पुत्र ब्रज किशोर, सुमित (18) पुत्र छोटेलाल बटेश्वर स्नान करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट से नदी में कूदे चचेरे भाई यमुना में बह गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने अतुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि इंटर के छात्र सुमित का कुछ पता नहीं चला। घाट पर मौजूद सुमित की मां संगीता, भाभी ममता ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ सीओ रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुमित की तलाश कराई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
लापता छात्र का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी स्नान पर्व पर मोटरवोट के साथ पीएसी के गोताखोर नहीं पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि पीएसी के गोताखोर होते तो सुमित को भी बचाया जा सकता था।