फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two corona infected died in Agra 14 new patients found

आगराः दो संक्रमितों की मौत से 88 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 14 मरीज मिलने से 1241 हुई कुल संख्या

Thu, 02 Jul 2020 12:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jul 2020 12:27 PM IST
सार

  •  14 मरीज मिलने से 1241 हुई कुल संख्या
  • 88 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

विज्ञापन
Two corona infected died in Agra 14 new patients found
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा के छत्ता बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और सैयां निवासी 35 वर्षीय संक्रमित महिला की बुधवार को मौत हो जाने से मृतक संख्या 88 हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों सांस रोग से पीड़ित थे। 10 और मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। बुधवार को 14 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1241 पहुंच गया है। 122 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


शमसाबाद की महिला निकली संक्रमित
शमसाबाद कस्बे में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बुधवार को मोहल्ला सैनिटाइज कराया गया। महिला के संक्रमित होने की जानकारी पर एसडीएम फतेहाबाद एम अरुन्मौली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन


इस महिला का प्रसव आगरा के निजी हॉस्पिटल में हुई थी। जांच होने पर वह पॉजिटिव आई। इस मोहल्ले में इससे पहले भी दो केस मिल चुके हैं, जिससे लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी, मोती कटरा, दयालबाग, एतमादपुर, ईदगाह में फिर मिले संक्रमित
हरीपर्वत क्षेत्र के चार स्कूल कर्मचारियों समेत 14 नए मरीज मिले हैं। दयालबाग, फतेहपुर सीकरी, मोती कटरा, एत्मादपुर में दोबारा से मरीज मिले हैं। इनकी उम्र 22, 21, 34 और 25 साल है। 

बरौली अहीर में 34 साल का युवक, मोती कटरा में 52 साल के पुरुष, ईदगाह में 66 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित हैं। दयालबाग में 55 और 58 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहीद नगर में 43 साल के पुरुष, नाई की मंडी की 28 साल की युवती, प्रतापपुरा के 75 साल के बुजुर्ग, एत्मादपुर की 60 साल की महिला और फतेहपुर सीकरी में 65 साल की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

संचारी रोग अभियान शुरू, घर-घर होंगे सर्वे
स्वास्थ्य विभाग का संचारी रोग अभियान बुधवार से शुरू हो गया। इसमें नगर निगम समेत 10 से अधिक विभागों के कार्य तय हैं। साफ-सफाई, छिड़काव के अलावा घर-घर में कोरोना वायरस के मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्क्रीनिंग होगी। सीएमओ ऑफिस से प्रचार रथ को मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक अभियान चलेगा, पांच से 15 जुलाई तक घर-घर जाकर टीम कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed