फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children died due to stomach ache in Fatehpur Sikri Agra

Agra News: फतेहपुर सीकरी के गांव देवनारी में पेट दर्द बना जानलेवा, दो बच्चों की मौत, कई बीमार

Tue, 23 Aug 2022 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के गांव देवनारी में रहस्यमयी बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हैं। सभी को एक जैसे ही लक्षण महसूस हुए थे।  

विज्ञापन
Two children died due to stomach ache in Fatehpur Sikri Agra
बीमारी से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लाक क्षेत्र के गांव देवनारी में पेट दर्द जानलेवा बना। इसके चलते बीते तीन दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। पेट दर्द से पीड़ित कई अन्य बच्चे व एक महिला अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। दो बच्चों की मौत और अन्य ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आनन-फानन विभाग ने चिकित्सकों की टीम भेजकर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया, जिसमें ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ जांच करने के बाद उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं।

विज्ञापन

 
गांव देवनारी निवासी जितेंद्र सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक को 20 अगस्त की सुबह पांच बजे पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामेश्वर की सात वर्षीय पुत्री चंचल की 22 अगस्त की सुबह पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर अस्पताल में ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन

महिला और युवक, तीन बच्चे बीमार 

गांव के गोविंदा (12 वर्ष) पुत्र गोपाल, मोहित (12 वर्ष) पुत्र जगदीश, शिवप्रकाश (11 वर्ष) पुत्र सतीश, शनि पुत्र धर्मेंद्र, उदय सिंह (35 वर्ष) पुत्र पन्नालाल,  कुमरदेई (35 वर्ष) पत्नी बनवारी को भी 22-23 अगस्त में पेट दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पतालों में उपचार के ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा व भरतपुर रेफर कर दिया गया। इस रहस्यमयी बीमारी के चलते ग्रामीण भयभीत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two children died due to stomach ache in Fatehpur Sikri Agra
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवाइयां - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सकों की टीम ने पहुंची गांव

जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक परिहार, बीपीएम सतेंद्र पाल सिंह चिकित्सकों की टीम लेकर गांव में पहुंचे। मृत बच्चों के परिवारीजनों व अन्य ग्रामीणों की मलेरिया, कोविड-19 समेत अन्य जांच की। गांव में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। गांव में शिविर लगाकर करीब 200 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की गईं। डॉ. अभिषेक परिहार ने बताया कि गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उक्त संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

खाने की नली चोक होने से मौत की आशंका

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक एक बच्चे को उल्टियां हो रही थीं, आशंका है कि खाने की नली चोक होने से बच्चे की मौत हुई। पानी के नमूने की जांच और बाकी जांचों के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई है, जो सात दिन तक कैंप करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed