फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two children died by nimonia

Agra News: निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों ने तोड़ा दम

Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
two children died by nimonia
07एमएनपी-09-जिला अस्पताल में भर्ती युवक उपचार लेता हुआ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सर्दी के बीच बड़ी संख्या में बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम और निमोनिया के मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल पहुंचे निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सांस लेने से दिक्कत होने पर भर्ती कराए गए एक वृद्ध की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 374 मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां 87 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला पीपल निवासी अनुज कुमार की आठ माह की पुत्री गौरवी को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव देवदतिया निवासी सुरजीत सिंह के एक माह के पुत्र शौर्य का पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका मैनपुरी में एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी 70 वर्षीय रज्जाक को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से दो मरीजों को हालत बिगडने पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों बच्चे मृत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहीं वृद्ध को अंतिम सांसों में ही भर्ती कराया गया था। उसे हर संभव उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed