{"_id":"5a6dd7034f1c1bcb268b6dee","slug":"two-child-die-in-road-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, वृंदावन दर्शन करने जा रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, वृंदावन दर्शन करने जा रहा था परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-गोवर्धन मार्ग के गांव अडींग के समीप रविवार को टेंपो और बस की भिड़ंत में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की मां समेत तीन लोग घायल हो गए।
कानपुर के शिवराजपुर इलाके में रहने वाली पीडब्लूडी में कार्यरत महिला अपने दो बेटों और इंजीनियर पति के मित्र के साथ गोवर्धन दर्शन के लिए आई थी।
कानपुर में शिवराजपुर (बिलहन) निवासी रुचि (38) पत्नी शिवनारायण शुक्ला अपने दो बेटों अक्षय (8) और अभय (7) सहित पति के मित्र उमाशंकर दीक्षित के साथ मथुरा-वृंदावन के दर्शन करने आईं थीं।

रविवार को चारों टेंपो से गोवर्धन के लिए निकले थे। तभी मथुरा-गोवर्धन मार्ग के गांव अडींग के समीप सामने से आ रही बस से टेंपो की भिड़ंत हो गई।
टक्कर होते ही चालक बस भगा ले गया। इस दौरान दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रुचि, उमाशंकर और टेंपो चालक कल्लू घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्चों की शिनाख्त करके परिजनों को सूचित किया।