{"_id":"6a9f87502a8da120fa049fb6","slug":"two-cars-taken-on-rent-one-sold-and-the-other-pledged-to-defraud-owner-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब कर डाला: किराए पर लीं दो कारें, एक बेच दी और दूसरी रख दी गिरवी; एफआईआर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब कर डाला: किराए पर लीं दो कारें, एक बेच दी और दूसरी रख दी गिरवी; एफआईआर हुई दर्ज
Tue, 08 Sep 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:26 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज में किराए पर दी गई दो कारों में एक को आरोपी ने बेच दिया, जबकि दूसरी कार गिरवी रखकर ठगी की। कार मालिक महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दो कारों में एक को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया और दूसरे को गिरवी रखकर ठगी की गई। महक गार्डन निवासी जया माधव ने आरोपी आशीष पोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के खर्चों के लिए जमा पूंजी से कारें खरीदी थीं। उन्होंने पहले एक पुरानी कार आशीष को किराए पर चलाने के लिए दी। आशीष ने तीन माह तक नियमित किराया दिया। इसके बाद भरोसे में आकर जया ने अपनी नई कार भी उसे किराए पर दे दी। आशीष ने नई कार का केवल एक माह किराया दिया और फिर दोनों कारें गायब कर दीं।
छानबीन में पता चला कि पुरानी कार बेच दी गई है और नई कार गिरवी रखी गई है। कारें वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है और उसका मोबाइल भी बंद है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।