फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Cars Taken on Rent, One Sold and the Other Pledged to Defraud Owner

गजब कर डाला: किराए पर लीं दो कारें, एक बेच दी और दूसरी रख दी गिरवी; एफआईआर हुई दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज में किराए पर दी गई दो कारों में एक को आरोपी ने बेच दिया, जबकि दूसरी कार गिरवी रखकर ठगी की। कार मालिक महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Two Cars Taken on Rent, One Sold and the Other Pledged to Defraud Owner
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दो कारों में एक को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया और दूसरे को गिरवी रखकर ठगी की गई। महक गार्डन निवासी जया माधव ने आरोपी आशीष पोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन



जया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के खर्चों के लिए जमा पूंजी से कारें खरीदी थीं। उन्होंने पहले एक पुरानी कार आशीष को किराए पर चलाने के लिए दी। आशीष ने तीन माह तक नियमित किराया दिया। इसके बाद भरोसे में आकर जया ने अपनी नई कार भी उसे किराए पर दे दी। आशीष ने नई कार का केवल एक माह किराया दिया और फिर दोनों कारें गायब कर दीं।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि पुरानी कार बेच दी गई है और नई कार गिरवी रखी गई है। कारें वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है और उसका मोबाइल भी बंद है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed