{"_id":"62b351a6aa702a051a06674c","slug":"two-businessmen-caught-by-raiding-in-gihar-colony-mainpuri-news-agr537670922","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार कालोनी में दबिश देकर दो धंधेबाज पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिहार कालोनी में दबिश देकर दो धंधेबाज पकड़े
विज्ञापन
भोगांव। थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह गिहार कॉलोनी में दबिश देकर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहां शराब बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही दो भट्ठियों को नष्ट कर दिया। मौके से कच्ची शराब और एक किलो से अधिक यूरिया मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया।
बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने पुलिस बल के साथ गिहार कालोनी में दबिश दी गई। पुलिस को देख कर दो शराब की भट्ठी पर शराब उतार रहे धंधेबाज भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 85 लीटर मिलावटी कच्ची शराब, एक किलो तीन सौ ग्राम यूरिया बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम सीबू और अमित गिहार निवासी गिहार कालोनी भोगांव बताया। दोनों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।