{"_id":"6a2882f2ff664f472c06b810","slug":"two-brothers-get-life-imprisonment-for-murdering-former-student-union-president-agra-news-c-364-1-sagr1046-129990-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की हत्या में दो सगे भाइयों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की हत्या में दो सगे भाइयों को उम्रकैद
Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जमीन विवाद में 21 मार्च, 2010 को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह चौधरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-15) राजीव कुमार पालीवाल ने गुड्डू चाहर उर्फ जोगेंद्र और अशोक चाहर (दोनों सगे भाई) को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
वहीं, इस मामले में आयुध अधिनियम के तहत आरोपी बसंत को 3 साल कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। साक्ष्य के अभाव में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। थाना न्यू आगरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जिला हाथरस के गांव बिसावर निवासी राकेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 मार्च, 2010 को अपने भाई शिवराज सिंह चौधरी के मकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए खंदारी आए थे।
सभी लोग समारोह की व्यवस्था में लगे थे। सुबह 9 बजे वह अपने भाई शिवराज सिंह चौधरी, अरुण सिंह, कुलवंत सिंह के साथ अपने भाई के मकान में बनी मार्केट में खड़े थे। उस दौरान बाइक पर थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बाग फरजाना निवासी गुड्डू चाहर उर्फ जोगेंद्र चाहर अन्य युवक के साथ आ गया। उनके बाद सफेद रंग की बिना नंबर कार में अशोक चाहर व अन्य आरोपी असलहों से लैस होकर आ गए।
विज्ञापन
आते ही आरोपियों ने भाई शिवराज सिंह चौधरी की हत्या के उद्देश्य से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का पीछा किया तो उन पर भी जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। वह बाल-बाल बच गए। भाई शिवराज सिंह चौधरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने हत्या, आयुध अधिनियम और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। विवेचक ने विवेचना के बाद बाग फरजाना निवासी गुड्डू चाहर उर्फ जोगेंद्र, उसकी पत्नी पिंकी, अशोक चाहर और उसकी पत्नी कृष्णा संजय चाहर, सुरेश चाहर, सादाबाद निवासी संजय सिंह, दयालबाग निवासी अमित और सादाबाद के गांव कुरसंडा निवासी बसंत के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।