फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Brother Die From Diarrhea In Mainpuri

मैनपुरीः डायरिया से दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कम्प

Tue, 03 Sep 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two Brother Die From Diarrhea In Mainpuri
दो भाइयों की मौत के बाद पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल विकास खंड क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा में डायरिया से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। वहीं तीसरा भाई भी डायरिया की चपेट में है। बच्चों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। गांव में बड़ी संख्या में लोग डायरिया और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा में डायरिया और बुखार की बीमारी फैली हुई है। गांव निवासी चंद्रवीर सिंह के पुत्र अमन कुमार पांच वर्ष, अर्जुन चार वर्ष की सोमवार को डायरिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुरा में डायरिया का प्रकोपः राजकीय शिशु सदन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रवीर का तीसरा बच्चा राघवेंद्र उर्फ रघू सात वर्ष भी डायरिया की चपेट में है। गांव में 50 से अधिक अन्य लोग भी डायरिया और बुखार की चपेट में हैं। सोमवार शाम को सूचना पर कानूनगो राजेश कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और मरीजों की जांच की। 

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः जानलेवा डायरिया, तीन दिन में तीन मौत से डीएम ने विभाग को फटकारा

कनिकपुर सादा निवासी चंद्रवीर बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है। बच्चों की उचित देखभाल नहीं हो रही है जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चंदा करके तीसरे बच्चे का उपचार शुरू कराया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी को गांव में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को गांव में ही कैंप लगाकर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed