फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bike riders were crushed by a tractor, killing them.

Agra News: बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत

Thu, 09 Oct 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders were crushed by a tractor, killing them.
फोटो 23 कुरावली में धू-धू कर जलते रावण और कुंभकर्ण के पुतले। संवाद
मैनपुरी। मोटा रोड पर बुधवार देर शाम डेयरी से दूध लेने जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक व किशोर की मौत हो गई। दोनों बीलपुर खास के रहने वाले थे, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं।थाना क्षेत्र के गांव बीलपुर खास निवासी 18 वर्षीय रजनीश कुमार बाथम बुधवार शाम को मोहल्ला निवासी साथी 17 वर्षीय अभिषेक बाथम को बाइक पर साथ लेकर गांव बाजपुर डेयरी से दूध लेने गया था। गांव से कुछ दूर भजनानंद इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में रजनीश और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजे हैं। हादसे में युवक व किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश कर रही है।परिजन ने बताया कि हादसे में जान गवाने वाला रजनीश माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसके अलावा तीन बहनें हैं। वहीं अवनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दाेनों की मौत के बाद घरों में मातम छाया हुआ है।

फोटो 23 कुरावली में धू-धू कर जलते रावण और कुंभकर्ण के पुतले। संवाद

फोटो 23 कुरावली में धू-धू कर जलते रावण और कुंभकर्ण के पुतले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed