फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused named in woman's murder arrested

Agra News: महिला की हत्या में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused named in woman's murder arrested
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव में बीते एक दिसंबर की रात मायके आई महिला की पारिवारिक विवाद में गोली लगने से मौत हो गई थी। हत्याकांड में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में जेल भेजने का आदेश दिया। औंछा थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार का गांव निवासी हरिशचंद्र से करीब 20 साल से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। एक दिसंबर को दोनों पक्ष के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर मारपीट के साथ फायरिंग की घटना हुई। गोली लगने से रविंद्र की विवाहिता पुत्री जूली की मौत हो गई थी। साथ ही उसका भाई घायल हो गया था। इस घटना के बाद पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद दो आरोपियों रतनेश और मोनू उर्फ रमाकांत को मुखबिर की सूचना पर विक्रमपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को पुलिस कस्टडी में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस जूली हत्याकांड में अन्य फरार नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed