{"_id":"667da50263c8a6b0e305a67c","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-murder-of-old-man-sent-to-jail-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119760-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्ध की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्ध की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Thu, 27 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। गांव हिमांयूपुर में खरंजे के विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को दोनों ही आरोपियों को चालान करने के बाद जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव हिमांयूपुर निवासी शिव मोहन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया था कि पिता सत्यपाल को 18 जून की शाम खड़ंजे के विवाद में नंदलाल, शिव प्रताप, हैप्पी उर्फ करन, भानू प्रताप, छोटू उर्फ अर्जुन, खन्ना उर्फ जगरूप , गुलशन सिंह, बलराम सिंह, नंद लाल के साले शिवा ने लाठी-डंडाें फावड़ा से पीट-पीट कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया था। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज की थी। इस दौरान सत्यपाल की मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा तरमीम की गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने गांव परतापुर से नंद लाल और शिव प्रताप को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है।