{"_id":"5f2d35d98ebc3e3cab6e5b3d","slug":"two-accused-arrested-for-murder-of-young-man-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बदला लेने को हत्यारोपी ने लड़की बनकर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बदला लेने को हत्यारोपी ने लड़की बनकर रची थी साजिश
Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के गांव नगला मानसिंह में दो अगस्त को हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, मोबाइल एवं कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए ऐसी बातें बताईं, जिन सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना सिरसागंज के नगला मानसिंह में दो अगस्त को सतेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना नगला खंगर क्षेत्र के इशहाकपुर निवासी राघवेंद्र उर्फ काके पुत्र प्रेमदेव यादव और उसके साथी अनिल यादव पुत्र रामदेव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी राघवेंद्र उर्फ काके ने बताया कि उसने धोनई निवासी प्रदीप की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन गलती से सतेंद्र के गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। राघवेंद्र का कहना है कि वर्ष 2014 में एक लड़की के चक्कर में प्रदीप पुत्र अजयपाल सिंह ने इशहाकपुर से धौनई बुलवाकर पिटवाया था।
विज्ञापन
उस घटना के बाद प्रदीप बाहर नौकरी करने चला गया था, लेकिन राघवेंद्र उससे रंजिश मानने लगा। करीब नौ महीने पहले राघवेंद्र को फेसबुक के माध्यम से पता चला है कि प्रदीप झारखंड में नौकरी कर रहा है। उसने ज्योति नाम से लड़की की फेसबुक आईडी बनाई और प्रदीप को फ्रेंड बनाकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया।
राघवेंद्र वॉइस चेंजर एप से ज्योति बनकर प्रदीप से बात करता रहा। उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाया। हत्या वाले दिन भी उसने ज्योति बनकर ही प्रदीप को बुलाया था। प्रदीप के साथ उसका दोस्त सतेंद्र भी आया था। आरोपियों ने फायर किया। गोली सतेंद्र को लगी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राघवेंद्र एवं उसके दोस्त अनिल को जेल भेजा है।
राघवेंद्र वॉइस चेंजर एप से ज्योति बनकर प्रदीप से बात करता रहा। उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाया। हत्या वाले दिन भी उसने ज्योति बनकर ही प्रदीप को बुलाया था। प्रदीप के साथ उसका दोस्त सतेंद्र भी आया था। आरोपियों ने फायर किया। गोली सतेंद्र को लगी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राघवेंद्र एवं उसके दोस्त अनिल को जेल भेजा है।