{"_id":"5bb64ae0867a5529081072e3","slug":"two-accused-arrested-for-murder-of-iti-watchman-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात को स्कूल में शिक्षक संग थी छात्रा, चौकीदार ने देखा तो फिल्मी स्टाइल में किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को स्कूल में शिक्षक संग थी छात्रा, चौकीदार ने देखा तो फिल्मी स्टाइल में किया कत्ल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र स्थित आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र) के चौकीदार की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा कर दिया है। आईटीआई के पास स्थित स्कूल के एक शिक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौकीदार की हत्या की थी।
आरोपी शिक्षक स्कूल में एक रात को कक्षा नौ की छात्रा को लेकर आया था। चौकीदार ने उसे देख लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी थी। इसी खुन्नस में साथियों की मदद से शिक्षक ने चौकीदार की हत्या कर दी। शिक्षक फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके साथी गिरफ्तार कर लिया है।
देवखेड़ा स्थित सुधीर कुमार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 मार्च को समोगर निवासी चौकीदार सुनील कुमार की हत्या कर दी गई थी। एसएचओ पचोखरा सुनील कुमार ने सिकरारी पुलिया के पास से दो लोगों को पकड़ा। उन्होंने अपने नाम देवखेड़ा निवासी राधे उर्फ राधेश्याम, दीपू उर्फ दीपक शर्मा बताए।

आरोपी के पिता है कॉलेज प्रबंधक
इन दोनों ने पुलिस को बताया कि देवखेड़ा निवासी पीयूष उपाध्याय (26) के पिता रमेशचंद्र उपाध्याय का इसी गांव में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज है। पीयूष भी इसी स्कूल में पढ़ाता है। उसके संबंध स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा से हो गए थे। पीयूष तीन मार्च को रात आठ बजे छात्रा को स्कूल कैंपस में स्थित कमरे में लाया था।
छात्रा के परिजन छात्रा को खोजते हुए कॉलेज के आसपास पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल के पास बने प्रशिक्षण केंद्र के चौकीदार मुकेश ने सामने कॉलेज की लाइट जलने की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी थी। छात्रा के परिजनों ने कॉलेज में देखा तो पीयूष और छात्रा आपत्तिजनक हालत में मिले थे। बदनामी के डर से छात्रा की पढ़ाई बंद करा दी थी।
हॉरर मूवी देखकर की हत्या
पीयूष ने चौकीदार की हत्या करने की प्लानिंग अपने दोस्त दीपू उर्फ दीपक, राधे उर्फ राधेश्याम, शैलू उर्फ शैलेष के साथ मिलकर की। 17 मार्च की रात को प्रशिक्षण केंद्र के पीछे से होकर पहुंचे। आरोपियों ने चौकीदार के कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे को हटा दिया और उसकी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों के पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पीयूष और शैलू फरार हैं।
चौकीदार की हत्या में शामिल अभियुक्तों ने बताया कि हत्या से पहले पीयूष ने सभी को एक हॉरर फिल्म दिखाई थी। इससे हत्या करने का आइडिया लिया था। घटना के खुलासे में काफी समय लग गया। पहले प्रबंधक पर हत्या किए जाने के आरोप लगे थे। काफी हंगामा हुआ था। इस संबंध में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे में देरी होने पर विवेचक को नोटिस जारी करके जवाब-तलब करेंगे।