फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   turned out to be fake news of looting gold jewellery from Saraf in Hari Parvat area at Agra

Agra: फर्जी निकली सराफ से सोने की लूट की खबर, बोला-कर्ज से परेशान था, इसलिए खुद ही रच डाली कहानी

Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
सार

आगरा में सराफ से लूट की घटना की खबर पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सराफ ने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने उसे दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
turned out to be fake news of looting gold jewellery from Saraf in Hari Parvat area at Agra
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरीपर्वत थाना क्षेत्र में सेंट पीटर्स मार्ग पर सराफ से 60 ग्राम सोने के जेवरात लूटने की सूचना फर्जी निकली। पुलिस का दावा है कि सराफ ने कर्ज होने पर झूठी कहानी बनाई थी। दो दिन बाद पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस के सवालों में उलझकर सच बोल दिया। माफी मांगने पर सराफ को हिदायत देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी क्षेत्र के रहने वाले मुकुल गोयल का किनारी बाजार में सोने चांदी के जेवरात का व्यापार है। उन्होंने 20 मार्च को थाना हरीपर्वत में तहरीर दी थी। बताया कि वह 18 मार्च को स्कूटर से घर जा रहे थे। सेंट पीटर्स कॉलेज मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने रोका। शोर मचाने पर तमंचा तान दिया। इसके बाद एक ने रुमाल सुंघा दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। बदमाश स्कूटर की डिकी को खोलकर 60 ग्राम सोने के जेवरात ले गए। वह बिना पुलिस सूचना के घर चले गए। घर पहुंचने पर परिजन और परिचितों ने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। वो दो दिन बाद पुलिस के पास पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुमार और उनकी टीम ने पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें व्यापारी कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद टीम ने व्यापारी के दुकान से आने वाले रूट को चेक किया। इसमें कई जानकारी मिली। व्यापारी दुकान से निकलने के बाद कहीं रुका नहीं था। वह सीधे घर पहुंचा था। घटना का जो समय बताया, इस समय पर वो घर में मौजूद था। घटना सेंट पीटर्स मार्ग की बताई थी, लेकिन वो इस मार्ग पर गया नहीं। सीधे एमजी रोड से घर की तरफ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज वापस मांगने को आए दिन लोग आते थे घर

इस बारे में व्यापारी से पूछा। वो सीधा जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। इस पर उसने सच बोल दिया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि लूट की सूचना फर्जी निकली है। सराफ पर 3.5 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। लोग घर के चक्कर काट रहे थे। इस पर वो सूचना देने थाने आए। उन्हें लग रहा था कि पुलिस से शिकायत करने पर लोग कुछ नहीं कहेंगे। कुछ दिन तक परेशान नहीं किया जाएगा। सराफ ने माफी मांग ली। इस पर उसे छोड़ दिया गया। भविष्य में कभी झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed