फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Turkia murder case: Four innocent people and a husband and wife were murdered

तुरकिया हत्याकांड: जिस आंगन में गूंजती थी किलकारियां, अब वीरान...यहां हुई थी चार मासूम और पति-पत्नी की हत्या

Mon, 10 Feb 2025 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

तुरकिया गांव में सत्यभान के घर का आंगन आज वीरान है। पति पत्नी और चार बच्चों का भरापूरा परिवार बेरहमी से खत्म कर दिया गया। कुल्हाड़ी से सभी को काट डाला था। 
 

विज्ञापन
Turkia murder case: Four innocent people and a husband and wife were murdered
सत्यभान का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान की सरहद पर अछनेरा के गांव तुरकिया में 12 साल पहले सत्यभान के घर के आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, अब वहां सन्नाटा है। अंदर बने दो कमरे और बरामदे को गांव के लोग अपने काम में ले रहे हैं। आंगन की तरफ वाले दरवाजे पर ताला लगा है।
विज्ञापन


पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि सत्यभान के चार बच्चे थे। बच्चों की उछलकूद और शरारतों से घर का आंगन गुलजार था। परिवार को जैसे नजर लग गई। 9 मई, 2012 को सत्यभान, उनकी पत्नी और बच्चों को क्या पता था कि वह सोने के बाद कभी आंखें नहीं खोल पाएंगे। बच्चों को गोद में खिलाने वाले चाचा गंभीर पर ही उन सभी हत्या का आरोप लगा था। वह जेल चला गया। बाद में उनका छोटा भाई कन्हैया भी गांव छोड़कर चला गया। रिश्तेदार घर में रखा सामान लेकर चले गए।
विज्ञापन


घर की देखभाल करने वाला कोई बचा नहीं था। अंदर बने दो कमरे और बरामदे को गांव के लोग अपने काम में ले रहे हैं। घर में 6 लोगों की हत्या के बाद डर से गांव के बच्चे उधर जाने से भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed