{"_id":"6133baaf8ebc3e14f006c935","slug":"tundla-teenager-murdered-with-knives-in-delhi-tundla-news-agr5063636116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला के किशोर की दिल्ली में चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला के किशोर की दिल्ली में चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक मजदूर के 16 वर्षीय पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। देरशाम किशोर का शव दिल्ली से गांव लाया गया।
थाना नगला सिंघी के गांव ठार हीरा सिंह निवासी सुनहरी लाल दिल्ली के बवाना क्षेत्र में मजदूरी करता है। उसके साथ परिवार भी रहता है। सुनहरी लाल के भाई फतेह सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सुनहरी लाल पत्नी के साथ एक कमरे में सो रहा था और दूसरे कमरे में उनका 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सो रहा था।
शनिवार सुबह सुनहरी लाल और पत्नी दैनिक क्रिया के बाद पुत्र राहुल को जगाने पहुंचे तो उसका शव लहूलुहान पड़ा था। परिजनों के मुताबिक राहुल की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। सुनहरीलाल ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन बवाना के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम परिजन शव को गांव ठार हीरासिंह लाए तथा उसका अंतिम संस्कार कर दिया।