फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Police search the house of the principal after warrant in Paper leak case

पेपर लीक मामला: सर्च वारंट के बाद पुलिस ने खंगाला तत्कालीन प्राचार्य का घर, परिजनों से पूछताछ

Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
सार

  • विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज के प्राचार्य सहित तीन के विरुद्ध के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन बाद जमानत पर वह बाहर आ गए। 

विज्ञापन
Tundla Police search the house of the principal after warrant in Paper leak case
प्राचार्य के घर के बाहर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पेपर लीक मामले में टूंडला स्थित ठा. बीरी सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने कोर्ट से जारी कराए सर्च वारंट के बाद शुक्रवार को प्राचार्य के घर तलाशी ली। परिजनों से पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान लीक हुए पेपरों के मामले में विश्वविद्यालय की टीम ने विगत 13 मार्च की रात ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय और तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह के घर में छापेमार कार्रवाई की थी। टीम ने अधिकारियों की निगरानी में उनके घर से ओएमआर सीट और विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बरामद हुए थे। मामले की कुलपति ने तीन लीक पेपरों की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। 
विज्ञापन



14 मार्च को दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट 

14 मार्च को टीम में शामिल परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने थाने पहुंचकर नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह, लिपिक वीरेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद इमरान रजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान डॉ. बहादुर सिंह की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह जेल में रहने के बाद प्राचार्य जमानत पर घर हैं। शुक्रवार को थाना पुलिस कोर्ट से जारी सर्च वारंट लेकर डॉ. बहादुर सिंह के घर तलाशी लेने पहुंची। टीम ने हर कोने में संबधित दस्तावेज तलाश किए, हालांकि कुछ पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मौके पर प्राचार्य भी नहीं मिले। तब पुलिस परिजनों से गहन पूछताछ के बाद लौट गई। 

अभी तक जांच में मिला है 80 लाख का घपला

ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह के विरुद्ध पूर्व डीआइओएस रितु गोयल और कोषागार के लेखाकर की टीम द्वारा जांच की गयी थी। जांच में अब तक करीब 80 लाख का घपला सामने आया है। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रंजना कुलश्रेष्ठ का कहना है कि घपला दो करोड़ से अधिक का है। पूरी जांच होने पर 80 लाख से बढ़कर तीन करोड़ तक पहुंच जाएगा। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) टूंडला देवेंद्र कुमार ने बताया कि पेपर लीक के मामले में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज है। मामले में कोर्ट से सर्च वारंट जारी कराते हुए उनके घर की तलाशी ली गई थी। परिजनों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed