{"_id":"6100409a8ebc3eb2bd2199ad","slug":"tundla-news-firozabad-news-agra-etawah-auraiya-bus-overturned-divider-12-passengers-injured-accident-in-tundla-tundla-news-agr5014546115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी प्राइवेट बस, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी प्राइवेट बस, एक दर्जन घायल
विज्ञापन
टूंडला-फिरोजाबाद हाइवे पर पलटी बस व हादसे की जानकारी लेती पुलिस व लगा जाम
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाइवे पर मंगलवार की शाम को आगरा से इटावा जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें करीब 12 से अधिक यात्री घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया।
घटना मंगलवार साढ़े पांच बजे करीब की है। आगरा से करीब 35 सवारियों को लेकर एक प्राइवेट बस नंबर इटावा जा रही थी। बस टूंडला टोल प्लाटा से निकलकर हजरतपुर एसआर पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। हादसे होते देेख दोनों ओर से आ जा रहे वाहन जहां-तहां रुक गए।
हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बस में फंसे हुए यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बस के पलटने से हाइवे पर जाम लग गया। टूंडला की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाहनों की लाइनें लग गईं। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी बस को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बस पलटने से हुए हादसे में ये हुए घायल
टूंडला। हादसे में मुन्नी देवी निवासी न्यू द्वारिकापुरी फिरोजाबाद, विकास शर्मा निवासी कैलाश नगर फिरोजाबाद, प्रिया निवासी जैन नगर फिरोजाबाद, खुर्शीदा बेगम कटरा शमशेर खां इटावा, दीपिका निवासी गुदड़ी मंसूर खां, आगरा, प्रेमलता निवासी कबीरगंज, शाहरुख खान निवासी विधूना औरैया गंभीर घायल हो गए। वहीं पांच अन्य के भी चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाइवे पर एक प्राइवेट बस पलटी है। बस में कुछ यात्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को कब्जे में ले लिया है। -विनय कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी, टूंडला