टूंडला (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा सिर्फ मजहब के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम करती हैं। भाजपा सिर्फ विकास की बात करती है। श्री कांत शर्मा शनिवार ने यह बातें टूंडला विधानसभा की सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान कहीं।
उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के नाम पर हम टूंडला की सीट को जीतेंगे। उन्होंने पूरे प्रदेश में भरपूर बिजली दी जा रही है जबकि पूर्व की सरकारों में विद्युत आपूर्ति नाम मात्र के लिए दी जाती थी। आने वाले समय में प्रीपेड मीटरों को लगाया जाएगा। जिससे जितना रीचार्ज किया जाएगा उतनी विद्युत मिलेगी और रीचार्ज खत्म होते ही विद्युत सप्लाई स्वयं कट जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष / सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीब, दलित, पीड़ित, शोसषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष टूंडला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता आदि रामसेवक वैध आदि मौजूद रहे।