फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Assembly By Election: Candidates Of Bjp Bsp And Samajwadi Party

Up Bypoll: सपा नहीं तोड़ सकी भाजपा का 'तिलिस्म', प्रेमपाल सिंह धनगर जीते, जानिए इनके बारे में

Wed, 11 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tundla Assembly By Election: Candidates Of Bjp Bsp And Samajwadi Party
भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर विजयी हुए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर को पराजित किया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रो. एसपी सिंह बघेल इस सीट पर चुनाव जीते थे और वे कैबिनेट मंत्री बने थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें आगरा से टिकट दिया गया था और वे संसद में पहुंचे। इसके बाद ये सीट खाली थी और यहां तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 
विज्ञापन


प्रेमपाल सिंह धनगर ने 17,216 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर को हराया है। बहुजन समाज पार्टी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही है। सपा यहां भाजपा का तिलिस्म नहीं तोड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर बीए पास स्नातक हैं। एटा की चित्रगुप्त कालोनी निवासी हैं। उनके पास कृषि सहित लाखों की संपत्ति है। वर्तमान में वह टूंडला में ही रह रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आरएसएस से जुड़े हैं। उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। इस साल टूंडला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रतिशत लगभग 16 प्रतिशत कम रहा।

भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर और उनकी पत्नी पर 40-40 हजार रुपये की नकदी है। बैंक में करीब बीस हजार जमा। प्रेमपाल एक कार व एक मोटर साइकिल के मालिक हैं। स्वयं पर ढाई लाख और पत्नी पर पांच लाख के गहने हैं। 76 लाख 70 हजार रुपये की जमीन के मालिक हैं। 


 

Tundla Assembly By Election: Candidates Of Bjp Bsp And Samajwadi Party
सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर - फोटो : अमर उजाला
महाराज सिंह धनगर, समाजवादी पार्टी
टूंडला विधानसभा (सुरक्षित सीट) पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से महाराज सिंह धनगर मैदान में हैं। महाराज सिंह धनगर को इससे पूर्व 2017 में भी समाजवादी पार्टी ने टूंडला से प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन चुनाव के अंतिम समय में उनकी सीट काटते हुए भाजपा से सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवसिंह चक को सपा का प्रत्याशी बनाया गया था।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर करोड़पति हैं। उनके पास ढाई लाख और पत्नी पर 50 हजार की नकदी है। बैंक में खुद के खाते में 37 हजार  और पत्नी के खाते में 8230 रुपये जमा हैं। महाराज सिंह धनगर 8.82 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। फॉर्च्यूनर कार के अलावा उनके पास 5.20 लाख और पत्नी पर 10.40 लाख रुपये के आभूषण हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा घर में घुसकर मारपीट करने के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed