{"_id":"5fa0463949393060f67a35e1","slug":"tundla-assembly-by-election-2020-voting-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tundla Assembly By-Election Live: टूंडला में शाम पांच बजे तक 49 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tundla Assembly By-Election Live: टूंडला में शाम पांच बजे तक 49 फीसदी मतदान
Tue, 03 Nov 2020 05:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:30 PM IST
सार
- टूंडला विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख, 60 हजार, 427 मतदाता वोट डालेंगे। यहां दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कोरोना काल में मंगलवार सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जा रही है। शाम पांच बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ। इससे पूर्व सुबह पहले दो घंटे में 10 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान की रफ्तार तेज हो गई।
विज्ञापन
टूंडला विधानसभा क्षेत्र के 558 मतदान केंद्रों पर जनता अपने मताधिकार प्रयोग कर रही है। छह बजे मतदान का रिहर्सल होने के बाद सात बजे से मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 280 समेत तीन जगहों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने तीनों जगहों पर ईवीएम बदलकर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
उधर, टूंडला के गांव रूधऊ मुस्तक़िल में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सूचना पर बीडीओ टूंडला नरेश कुमार फोर्स के गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे। थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ के ग्रामीणों ने चुनाव वहिष्कार किया है। मतदान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
तीन लाख 60 हजार करेंगे मतदान
टूंडला विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्र पर मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख, 60 हजार, 427 मतदाता वोट डालेंगे। यहां दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के तहत बचाव के इंतजाम भी किए हैं। सैनिटाइजर, मास्क और गलब्स आदि की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल (मतदान का रिहर्सल) हुआ। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अपील की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पोलिंग पार्टियों को दिए गए दिशा-निर्देश
- बूथों पर प्रवास के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें।
- निर्वाचन सामग्री के साथ दी गई कोविड-19 से बचाव के लिए दी किट का इस्तेमाल करें।
- ग्लव्स, हेड स्क्रीन, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य।
- सुबह छह बजे सभी 558 बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल (मतदान का रिहर्सल) हुआ। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अपील की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पोलिंग पार्टियों को दिए गए दिशा-निर्देश
- बूथों पर प्रवास के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें।
- निर्वाचन सामग्री के साथ दी गई कोविड-19 से बचाव के लिए दी किट का इस्तेमाल करें।
- ग्लव्स, हेड स्क्रीन, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य।
- सुबह छह बजे सभी 558 बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी कराएं।