फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tulsidas

कासगंज: कवि डॉ. कुमार विश्वास के राजापुर को तुलसी जन्मभूमि बताने पर तीर्थनगरी के लोगों में नाराजगी

Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
tulsidas
तुलसीदास की जन्मस्थली को लेकर डॉ. कुमार विश्वास का ट्वीट। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। कवि डॉ. कुमार विश्वास ने बुधवार को ट्विटर व फेसबुक पर पोस्ट की है। इसमें राजापुर को तुलसी की जन्मभूमि बताया गया है। इस पर तीर्थनगरी के लोगों ने नाराजगी जताई है। इन्होंने सोरोंजी को ही तुलसी जन्म स्थली बताया है।
विज्ञापन

कवि डॉ. कवि कुमार विश्वास ने पोस्ट में राजापुर को तुलसी बाबा का घर मंदिर व यमुना किनारे गांव महेवा को मां रत्नावली का गांव बताते हुए लिखा कि चित्रकूट सब दिन बसत, प्रभु सिय लखन समेत, राम नाम जप जाप कहि, तुलसी अभिमत देत, जमना जी के इस किनारे मां रत्नावली के गांव महेवा घाट के तट पर लगी जीवन नैया और जमना जी के उस किनारे राजापुर में मेरे बाबा तुलसी का घर मंदिर, बादलों की स्तुति को स्वीकारता चित्रकूट मंडल का परिवेश।
विज्ञापन

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखंड आर्यावर्त संघ अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि तुलसीदास ने स्वयं रामचरितमानस में लिखा है कि मैं पुनि निज सन सुनी कथा सो सूकरखेत, समुझी नहिं तस बालपन तब अति रहेउ अचेत। वराह पुराण के मुताबिक पूरे भारत में सूकरखेत सिर्फ गंगा तीरे स्थित है, राजापुर तो यमुना किनारे स्थित है, ऐसे में वहां सूकरखेत होने पर ही प्रश्न खड़ा होता है। भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय ने कहा कि सूकरखेत में तुलसी गर्भ गृह, तुलसी के गुरु नरहरि की पाठशाला, बदरिया में रत्नावली का मायका आदि अकाट्य प्रमाण हैं। ऐसे में कुमार विश्वास द्वारा आधी अधूरी जानकारी हासिल कर राजापुर को तुलसी जन्मभूमि बताना उनकी विद्वता पर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनुराग दुबे, शरद पांडेय, आकाश महेरे, विनय कुमार, राधेश्याम वशिष्ठ, मोनू तिवारी, एनडी तिवारी, रोहित देवल आदि ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कुमार विश्वास को रिप्लाई कर तुलसी जन्मभूमि सोरों सूकर क्षेत्र को बताते हुए प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed