{"_id":"6961676e4f3552339001eb7b","slug":"truck-seized-on-suspicion-of-cow-slaughter-4-accused-arrested-agra-news-c-416-1-ag11014-210-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोकशी की आशंका पर पकड़ा ट्रक, 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोकशी की आशंका पर पकड़ा ट्रक, 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुबेरपुर (आगरा)। गोरक्षा दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गोकशी की आशंका पर शुक्रवार को भैंसों को लादकर ले जा रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में गोरक्षा दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने छलेसर चाैकी पर तहरीर दी है। गोरक्षा दल महानगर संयोजक रमाकांत ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।ट्रक को दो हिस्सों में बांटकर भैंसों को ठूंसकर भरा गया था। ट्रक से खून रिसने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा किया। इनर रिंग रोड स्थित रहन कलां टोल प्लाजा पर ट्रक को रोक लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मामले में मोनू तोमर, सहवाज खान, रियान खान और जावेद को गिरफ्तार किया गया है। उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं।
इस दौरान राजपूत करणी सेना के नरेंद्र सिंह जसावत, आकाश बघेल सहित कई हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि भैसों से भरा ट्रक पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान राजपूत करणी सेना के नरेंद्र सिंह जसावत, आकाश बघेल सहित कई हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि भैसों से भरा ट्रक पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन