{"_id":"65a3aa57c6addc4f6b00d8db","slug":"truck-lost-control-broke-railing-and-climbed-on-divider-causing-long-traffic-jam-in-agra-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग के दौरान हादसा, रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग के दौरान हादसा, रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; लगा लंबा जाम
Sun, 14 Jan 2024 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:03 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग के दौरान हादसा हो गया। यहां एक ट्रक रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Agra: हाईवे पर रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक; लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से पहले हाईवे पर कैंटर को बचाने के चक्कर में एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। ट्रॉलाचालक का आरोप है कि आरटीओ हाईवे पर अपनी गाड़ी खड़ी करके चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने कई ट्रक रोककर साइड़ में खड़े कर रखे थे। इस वजह से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस क्रेन की मदद से ट्रॉला हटवाया।
विज्ञापन
राजस्थान के टोंक निवासी चालक राकेश ने बताया कि वह क्लीनर बालूराम राम के साथ गुजरात के पोरबंदर से कोलकाता जा रहे थे। रविवार दोपहर 12:40 बजे रास्ते में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से पहले हाईवे पर आरटीओ चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे पर कई ट्रक पहले से खड़े कर रखे थे। जिस वजह से हाईवे की एक लेन बंद थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक गार्ड ने एक कैंटर को रोकने की कोशिश की। इस वजह से आगे चल रहे कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए। उसे बचाने के चक्कर में ट्रॉला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसा होते ही आरटीओ अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। जिससे हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। देखते देखते ही जाम लग गया।
विज्ञापन
लंबा जाम लगा देख वाहन चालकों ने सर्विस रोड से निकलना शुरू कर दिया। इस कारण वाटरवर्क्स चौराहे पर भी जाम लग या। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे के बाद ट्रेन की मदद से ट्रोला को हटवाया। वहीं शाम को करीब 5 बजे भगवान टॉकीज फ्लाईओवर भी सिकंदरा की तरफ से रामबाग की और जा रहा एक ट्रक खराब हो गया। जिससे हाईवे की एक लेन बंद हो गई। जिससे खंदारी फ्लाई ओवर तक जाम लग गया।