{"_id":"6591bbf780375f969e0b3c99","slug":"truck-drivers-angry-over-motor-vehicles-act-amendment-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-9306-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोटर वाहन अधिनियम संशोधन से ट्रक चालकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोटर वाहन अधिनियम संशोधन से ट्रक चालकों में आक्रोश
Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधन से ट्रांसपोर्ट कारोबारी भड़केे हुए है। ट्रक चालकों ने संशोधन के विरोध में मामों पर कुछ ट्रक चालकों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर चालकों को शांत कराया।
केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है। संशोधन के बाद वाहनों के चालक को 12 साल की सजा और उस पर दस लाख का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इस संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों ने मामों बाईपास रोड किनारे अपनी गाडियां खड़ी कर प्रदर्शन किया ओर जाम लगाने का प्रयास किया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत चौहान , प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार व प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाया और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया।