{"_id":"680f0ab3586cb778b10ab9ef","slug":"truck-driver-was-shot-in-middle-of-road-kargil-firing-incident-revealed-search-for-attackers-continues-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रक चालक को बीच सड़क पर इसलिए मारी गई गोली...कारगिल गोलीकांड का खुलासा, हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रक चालक को बीच सड़क पर इसलिए मारी गई गोली...कारगिल गोलीकांड का खुलासा, हमलावरों की तलाश जारी
Mon, 28 Apr 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:27 AM IST
सार
आगरा के कारगिल रोड पर ट्रक चालक को गोली मारने की वजह सामने आई ही गई। पुलिस के अनुसार दोस्त के झगड़े में बीचबचाव करने पर ट्रक चालक को बीच सड़क पर गोली मारी गई थी। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
आगरा में जूस पी रहे युवक को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कारगिल चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े ट्रक चालक मिलन को चौहटना के युवकों ने गोली मारी थी। दो दिन पहले मिलन के दोस्त का हमलावरों से बिचपुरी फाटक पर विवाद हुआ था। मिलन ने अपने दोस्त का पक्ष लिया था। इस पर हमलावरों ने गोली मारने की धमकी दी थी। घायल के भाई ने चौहटना के युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यहां की है घटना
बिचपुरी, जगदीशपुरा के मिलन को मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो युवकों ने कारगिल चौराहे पर कनपटी पर गोली मार दी थी। हमलावर गोली मारकर फरार हो गए थे। इस गोलीकांड के पीछे 24 अप्रैल की घटना को बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि गोलीकांड के पीछे झगड़े में बीचबचाव करने का मामला सामने आ रहा है।

मिलन के दोस्त राहुल का दो दिन पहले चौहटना के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। तब राहुल का पक्ष मिलन ने लिया था। इस पर युवकों ने गोली मारने की धमकी दी थी। मिलन के भाई सुनील कुमार ने चौहटना के अमन और उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। वह फरार हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
गुलफाम हत्याकांड में इनाम घोषित करने की तैयारी
ताजगंज के गुलफाम हत्याकांड में दोनों आरोपियों को चिह्नित किया जा चुका है, लेकिन फर्जी वीडियो डालने के बाद दोनों फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें राजस्थान में दबिश दे रही हैं। पुलिस अब रिश्तेदारों को तलाश कर रही है। अभी तक दोनों हत्यारोपी हाथ नहीं लग पा रहे हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने शनिवार की देर रात इलाके में पैदल गश्त की।