फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Driver Found Dead with Head Injuries, Conductor Detained Amid Murder Suspicion

ट्रक चालक की मौत: सिर पर गहरी चोट और खून से लथपथ मिला शव, हाईवे किनारे पत्थरों पर मिली लाश

Mon, 12 Oct 2026 01:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 01:02 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर केएमडी अस्पताल के पास ट्रक चालक विजय सिंह (55) का शव सड़क किनारे पत्थरों पर मिला। सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 

विज्ञापन
Truck Driver Found Dead with Head Injuries, Conductor Detained Amid Murder Suspicion
मृतक ट्रक चालक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित केएमडी अस्पताल के पास रविवार देर रात ट्रक चालक विजय सिंह (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उनका शव सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर पत्थरों पर था। सिर पर गहरी चोट और आंख के नीचे निशान मिलने से परिजनों ने पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगला किशनलाल निवासी विजय सिंह रविवार शाम माल लेकर कोलकाता जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ पड़ोस में रहने वाला शेरा परिचालक है।  रात करीब 11 बजे शेरा घर पहुंचा और परिजन को विजय सिंह के किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो घर से करीब 500 मीटर दूर उनका शव मिला। सिर के बाईं ओर गहरी चोट थी और काफी खून बहा हुआ था। कुछ दूरी पर अरोड़ा पेट्रोल पंप के पास माल से लदी कैंट्रा गाड़ी भी खड़ी मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, परिचालक नशे की हालत में चौकी पहुंचा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विजय सिंह के चार बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा मोनू है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed