फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver dies in DCM collision in Shikohabad Firozabad

Firozabad: खराब ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके सही कर रहा था चालक, पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंदा, मौत

Tue, 04 Oct 2022 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 03:52 PM IST
सार

प्रतापपुर चौराहे पर ओवरब्रिज के पास ट्रक खराब हो गया था। चालक नीचे उतरा और ट्रक में क्या खराबी है देखने लगा। तभी तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Truck driver dies in DCM collision in Shikohabad Firozabad
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सोमवार मध्य रात एक ट्रक अचानक ओवर ब्रिज पर प्रतापपुर चौराहे के समीप खराब हो गया। चालक ने ट्रक को साइड में खड़ा कर नीचे उतर कर चेक करने लगा, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कानपुर ले जा रहा था सामान 

चालक के पास मिले मोबाइल और ट्रक में रखे कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त राहुल शर्मा पुत्र प्रतापनाराण शर्मा निवासी उडेटापुर कन्नौज के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि राहुल आगरा से ट्रक में सामान लेकर कानपुर के लिए जा रहा था। जब उसका ट्रक प्रतापपुर चौराहे के समीप ओवर ब्रिज पर पहुंचा, तभी अचानक उसमें कुछ खराबी आ गई। चालक ने ट्रक को साइड में लगा दिया और नीचे उतर कर ट्रक के पहियों को चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: MBBS की कॉपी बदलने का खेल करने वालों की सूची हो रही तैयार, एसटीएफ जल्द करेगी बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी डीसीएम चालक गिरफ्तार 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन हादसे की जानकारी होते ही फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।


ये भी पढ़ें - Agra Crime News: आधी रात को रंगबाज युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दूसरी बार की ये हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed