{"_id":"6660b0a533a8277245093286","slug":"truck-caught-fire-with-loud-explosion-jammed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-118578-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज धमाके के साथ ट्रक में लगी आग, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज धमाके के साथ ट्रक में लगी आग, लगा जाम
Thu, 06 Jun 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेवर। कस्बा में सड़क पर जा रहे एक ट्रक में बुधवार शाम तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते ही ट्रक से आग की लपटें निकलने लगीं। इसके चलते रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
टीचर कॉलोनी निवासी लकी पुत्र लल्लन अपने ट्रक को अस्पताल तिराहे से लेकर जीटी रोड पर आईसर एजेंसी के पास खड़ी करने जा रहा था। दिन भर धूप में खड़े रहने के चलते ट्रक के डीजल टैंक में गैस बन गई। इसके चलते लगभग एक किलोमीटर बाद ही डीजल टैंक में तेज धमाके के साथ आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने टायरों को भी चपेट में ले लिया। घटना में ट्रक के दो टायर विस्फोट से फट गए। अचानक आग का गोला बने ट्रक से जीटी रोड पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इसके चलते लगभग 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने आग बुझाने के बाद ट्रक को किनारे करवाकर रोड पर आवागमन शुरू कराया।
-- --