फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled youth committed suicide due to lack of marriage

शादी न होने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

Tue, 14 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Troubled youth committed suicide due to lack of marriage
औंछा/ज्योंती। थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी एक युवक ने सोमवार की शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक अविवाहित था और शादी न होने के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी रामनरेश कठेरिया और उनकी पत्नी बाहर रह कर एक भट्ठा पर काम करते थे। वहीं 21 वर्षीय पुत्र सुग्रीव कठेरिया अकेला ही खेती आदि का काम देखता था। वह शादी न होने से मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार की शाम उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

माता पिता जब घर लौटे तो पुत्र का शव लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed