Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by debt set out to commit suicide young man's life was saved due to promptness of police

Agra: कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या के लिए निकला था... पुलिस की तत्परता से बच गई युवक की जान

Tue, 16 Apr 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:05 AM IST
सार

कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या करने की योजना बनाने वाले युवक को पुलिस ने बचा  लिया। पुलिस ने उसे  राजा की मंडी स्टेशन के पास रेलवे लाइन से सकुशल ढूंढ लिया।
 

विज्ञापन
Troubled by debt set out to commit suicide young man's life was saved due to promptness of police
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। कर्जदारों से परेशान होकर युवक आत्महत्या करने घर से निकला था। भाई ने पुलिस से मदद मांगी। एक घंटे में पुलिस ने उसे राजा की मंडी स्टेशन के पास रेलवे लाइन से सकुशल ढूंढ लिया। उसे समझाने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह के मुताबिक, सोमवार शाम तकरीबन 5 बजे कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसका भाई घर से निकला था। बाद में फोन कर आत्महत्या के लिए जाने की बात कही है। इससे परिजन परेशान हैं। पुलिस से भाई को ढूंढने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस पर पुलिस तलाश में जुट गई। थाना के एसआई अनुज फोगाट ने हुलिया पता करने के बाद टीम को लगाया। सर्विलांस की मदद से लोकेशन भी पता की। बाद में पुलिस ढूंढते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बिल्लोचपुरा की तरफ युवक रेलवे लाइन पर बैठा हुआ मिल गया। इस पर उसे थाने ले आई। परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने काउंसिलिंग की। युवक ने बताया कि एक परिचत ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। इसमें उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर लोग उससे कर्ज में दी गई रकम मांग रहे हैं। रोजाना घर आकर दबाव डालते हैं। इससे वो परेशान है। इस कारण जान देना चाहता था। पुलिस के समझाने पर वो घर चला गया। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली।


मजदूर ने की आत्महत्या
नरायच स्थित सुलह नगर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक मनोज कुमार 42 है। वह मूलरूप से जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। नरायच में रमेश के मकान में किराये पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मजदूरी करता था। दो दिन पहले मनोज की पत्नी मायके गई थी। मनोज घर में अकेला था। सोमवार सुबह भाई पवन घर पहुंचा तो फांसी के फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed